Posts

Showing posts from January, 2025

कलम्बी सेवन के अनगिनत फायदे(Water Spinach: Introduction, benefits, usages)

Image
  कलम्बी क्या है? (What is Kalmbi ?) यह एक लता के रूप में होती है जो किसी नमी के कारण ही जिन्दा रह पाती है| नमी के सूख जाने पर कलम्बी भी सूख जाती है| तालाबों पर यह आसानी से देखने को मिल जाती है| जब इसके हिस्से का जल समाप्त हो जाता है तो यह जमीन में दब जाती है और जब वापस पानी इस पर पड़ता है तो यह खिल उठती है| यही लता कई रोगों का उपचार कर के मनुष्य को नया जीवन देती है| आयुर्वेद में भी पिछले कई समय से इसका प्रयोग होता आया है| आज हम चर्चा करेंगे इसी लता या आयुर्वेदिक औषधि से होने वाले फायदों के बारे में| कलम्बी के पोषक तत्व (Nutrients of Kalmbi) कैल्शियम विटामिन B,C फास्फोरस आयरन वाष्पशील तेल बाह्य स्वरुप (आकृति विज्ञान) (Morphology of Kalmbi) यह जल की सतह पर तैरती रहती है| इसके पत्तें त्रिभुज के आकार के होते है| इसके फूलों में सफ़ेद, जामुनी और गुलाबी रंग समाहित होता है| इसके फल का आकार अंडे के समान होता है| इस औषधि के पत्तों की सब्जी बना कर उपयोग में ली जाती है| इसके फूल मई से जुलाई के बीच और फल अगस्त से दिसम्बर के मध्य आने लगते है| कलम्बी के सामान्य नाम (Common Names of Kalmbi) वानस्पत...